सोनाहातु: बेंती नयाटोली गांव में हाथियों के झुंड ने एक घर को किया क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे परिवार
बेंती नयाटोली गांव में हाथियों के झुंड ने मनसा मुंडा का घर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित मंशा ने हाथियों के आने पर परिवार के साथ घर के अंदर चौकी के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हाथी जंगल की ओर चले गए। सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव मुंडा ने पीड़ित के घर जाकर नुकसान का जायजा लिया।