कोडरमा के तिलैया बस्ती टीनवाटांड़ में 19 वर्षीय शिबू कुमारी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में फंदे से लटका शव मिला। परिजनों के अनुसार मोबाइल चैट में एक युवक की गाली-गलौज और धमकी के बाद वह परेशान थी। उसकी सगाई सोमवार को होने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।