अमरोहा: अमरोहा में खलैरे भाई के साथ युवती फरार, परिजन दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहे थे
Amroha, Amroha | Dec 27, 2025 उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक युवती के अपने खलैरे भाई के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसकी शादी किसी अन्य स्थान पर तय कर रहे थे, इसी बीच वह अचानक घर से लापता हो गई।परिजनों को जब युवती के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।