रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र में सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दढियाल निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी तीन साल पहले बरेली के फिरोज खान से हुई थी और उनकी एक साल की बेटी है।