सहारनपुर: श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा ने गोरख गंगा सरोवर की धार्मिक पहचान बचाने का लिया निर्णय
श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा की बैठक में गुरुवार शाम 6:00 बजे कहा गया कि गोरख गंगा सरोवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने "गोरख गंगा" के नाम से किया था, पर नगर निगम ने इसे "कपिल फन पॉइंट" कर दिया। चौधरी अनिल प्रताप सैनी व वक्ताओं ने इससे धार्मिक गरिमा प्रभावित होने की चिंता व्यक्त की।