बांदा के पैलानी तहसील क्षेत्र अंतर्गत खप्टिहा कलां गांव के मुख्य मार्ग बस स्टैंड से होते हुए रघुवीर मंदिर राधा कृष्ण मंदिर होकर जाने वाले मार्ग पर बने गड्ढे जानलेवा हैं। यहां दलदल भरे रास्ते से आए दिन श्रद्धालु भक्त तथा ग्रामीण कीचड़ से लथपथ हो रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।