ललितपुर: हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
नेशनल हाईवे 44 स्थित मसौरा बैरियर के पास दो बाईकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के दौरान दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ही गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने के चलते दोनों घायलों को मरणासन्न हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।