विदिशा नगर: विदिशा पुलिस द्वारा सेफक्लिक 2.0अभियान के तहत मगधम स्कूल मे1800 से ज्यादा बच्चो व स्टाफ को डिजिटल सुरक्षा की दिलाई शपथ
विदिशा पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से साइबर सुरक्षा को लेकर सेफ क्लिक 2.0अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत शुक्रवार दोपहर 4 बजे मगधम इंटरनेशनल स्कूल में विदिशा पुलिस ने साइबर सिक्योरिटी को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें साइबरसुरक्षा को लेकर तमाम प्रकार की जानकारी दी गई अनजान नंबर के कॉल,अनजान लिंक, APKफाइल्स सहित कई विषयों को लेकर अवगत कराया।