विदिशा नगर: तूफान का तांडव: उड़ गई वेयरहाउस की छत, बारिश में भीगा लाखों कुंटल माल
जिले में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शनिवार रात 9 बजे भारी तबाही मचाई। विदिशा से करीब 15 किलोमीटर दूर पालकी गांव के पास स्थित एसएस वेयरहाउस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा से वेयरहाउस की छत की चादरें उड़ गईं और दीवारों का हिस्सा भी ढह गया। इसके बाद हुई बारिश से अंदर रखा सरकारी और निजी संस्थाओं का लाखों कुंटल अनाज व अन्य माल भीगकर खराब हो गया।