मड़ियाहू: रसुलहा रामपुर में पहुंचे 45 बिजली खंभे, जल्द लगाए जाएंगे ट्रांसफार्मर
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रसुलहा, रामपुर में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गांव में 45 नए बिजली खंभे पहुंच गए हैं, जिससे लाइन विस्तार का कार्य जल्द शुरू होगा। यह पहल ग्राम प्रधान महेंद्र सरोज के प्रयास और क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से संभव हुई है।