मड़ियाहू: रामपुर क्षेत्र में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के श्रवनपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रदुम्य पाठक पुत्र ननकू पाठक के रूप में हुई है। उसका शव घर से लगभग 100 मीटर दूर एक बगीचे में आम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला