टीकमगढ़: टीकमगढ़ में राष्ट्रीय परशुराम सेना ने निकाली कावड़ यात्रा, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने की पूजा अर्चना
श्रावण मास की तीसरी सोमवार को टीकमगढ़ में राष्ट्रीय परशुराम सेना की ओर से कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब स्थित प्रतापेश्वर मंदिर से शुरू हुई। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी ने पालकी में विराजमान भगवान की पूजा अर्चना की।