गढ़मुक्तेश्वर: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले अभियुक्त को लुहारी बस स्टैंड के पास से किया गिरफ्तार।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मुकदमे में फरार चल रहे गांव लुहारी निवासी प्रशांत को लुहारी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।