कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे वार्ड समिति गठन अभियान को लेकर गुरुवार को शाम 7 बजे करीब कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खींची की मौजूदगी में ब्यावरा शहर के वार्ड नंबर 11, 12 और 14 में वार्ड समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।