बदायूं के क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा जनपद के व्यापारियों,उद्यमियो एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियो के साथ रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान व्यापारियो से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिष्ठानों पर अनिवार्य रुप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा समस्याओं/सुझावो को सुना गया।