चरखारी: चरखारी में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी-बेटे की कब्र से लिपटकर पति की हुई मौत, 11 दिन में एक घर से उठे तीन जनाजे
चरखारी में मौत ने 11 दिन में एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। 25 मई को हीट वेव ने 6 साल के हसनैन की जान ले ली। बेटे की मौत की खबर से मां रजिया खातून का भी दिल फट गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों का जनाजा एक साथ उठा। आज 40 वर्षीय सुब्हान अहमद अपनी पत्नी और बेटे की कब्र से लिपटे मिले। पैर पर निशान से जहरीले कीड़े के काटने या गहरे सदमे से मौत की आशंका है।