मेरठ: शास्त्रीनगर में मैनेजर दंपती के घर से 20 लाख रुपये की चोरी, चोरों ने छुछक का सामान भी लिया, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
Meerut, Meerut | Nov 4, 2024 नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर जी. ब्लाक में आनंद अस्पताल के मैनेजर दंपती के घर बदमाशों ने 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छुछक का सामान भी ले गए। दंपती दिवाली पर खतौली अपने घर गया था। फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड ने मौके पर पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरो ने घर मे लगे CCTV के तार भी काटे।