कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में अवैध धान भंडारण एवं अवैध परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध धान भंडारण, कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध नियमित जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में मंगलवार को रेंगाखार अंतर्गत राजस्व विभाग,