टेहरोली: बंगरा में लगी भीषण आग, पुलिस चौकी सहित कई दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंप
आज बुधवार को समय रात्रि के 9 बजे बंगरा मुख्य तिराहे पर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग जाने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद पुलिस चौकी सहित कई दुकानें आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गई दुकानों में रखा लाखों का सामान जल जाने पर भारी नुकसान हुआ है काफी देर बाद दमकल कर्मियों ने पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया