सिराथू: कई धाराओं के वांछित वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने चमरुपुर से किया गिरफ्तार
कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में सोमवार को कोखराज पुलिस ने थाना क्षेत्र के चमरूपुर गांव से कई धाराओं के वंचित वारंटी अभियुक्त रमेश पुत्र इंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। रमेश मुकदमा अपराध संख्या 137/19 की कई धाराओं का वारंटी अभियुक्त था,पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद न्यायालय चालान कर दिया।