सिराथू: उपजिलाधिकारी सिराथू ने कोखराज इलाके में सड़कों पर लगाए गए बैरियर व मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
सिराथू तहसील के उपजिलाधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को कोखराज इलाके जाकर सड़कों पर बनाए गए बेरियर तथा इसके बाद मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी उन केन्द्रों पर गए जो प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए हैं।उन्होंने सम्बंधित यह निर्देश दिया है कि मतदान से पहले केंद्रो में जो असुविधायें हैं उन्हें दुरुस्त कर लिया जाये।