विदिशा नगर: भगवान परशुराम प्रकटोत्सव का आयोजन शनिवार से शुरू, रक्तदान किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
युवा ब्राह्मण विकास परिषद और अन्य संगठनो के माध्यम से भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमो शनिवार से प्रारंभ हो गए हैं, सुबह मेडिकल कालेज मे युवाओ ने रक्तदान किया, वही शाम 5 बजे से अग्रवाल धर्मशाला में महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया है जो देर शाम तक चलेगा, रविवार को भी सेवा कार्य किए जाएंगे।