जांजगीर की चांपा पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले 5 आरोपी विशंभर प्रसाद, मनीराम धीवर, राजेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र साहू को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) क के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अलग अलग जगह में कुछ लोगों के द्वारा शराब सेवन किया जा रहा है।