तालझारी प्रखंड सभागार में शुक्रवार दोपहर तकरीबन ग्यारह बजे रबी कर्मशाला सह कृषक गोष्ठी का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी भगन हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी भगन हाँसदा, बीटीएम राजीव सिंहा, एटीएम प्रियांशी प्रज्ञा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।