मऊ: रैनी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, बाइक सवार 24 वर्षीय युवक हुआ गंभीर रूप से घायल।
सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत रैनी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। वही इस घटना में बाइक सवार 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानी पुलिस और 108 एंबुलेंस के ईएमटी कुलदीप वर्मा और पायलट प्रदीप कुमार की मदद से मऊ सदर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।