परिहार प्रखंड के परवाहा गांव में आज का दिन भावुक रहा, जब पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल अहमदाबाद में हुए जिलानी भाई के इंतक़ाल के बाद उनके घर पहुंचीं। रितु जयसवाल ने बच्चों सहित पूरे परिवार से मुलाक़ात की, सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। उनकी मौजूदगी से ग़मगीन माहौल में कुछ हिम्मत देखने को मिली। गांव और आसपास के कई लोग भी शोक जतान