गोमिया: घरवाटांड़ गांव में नवविवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार, SIT जांच जारी
Gumia, Bokaro | Jul 3, 2026 गोमिया के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के घरवाटांड़ गांव में नवविवाहिता पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति संतोष यादव को रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।शुक्रवार समय लगभग डेढ़ बजे बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित की गई थी।