पिंड्रा: फूलपुर पुलिस ने लड़कियों को देखकर अश्लील गीत गाने और फब्तियां कसने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी की फूलपुर पुलिस ने मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत मनचलों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार को सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों पर महिला और लड़कियों को देख फब्तियां कसने की शिकायत की गई थी।