अजीतमल: नेशनल हाइवे पर फिलिंग स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप चालक गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार मध्यरात्रि कौशल फिलिंग सेंटर के पास एक पिकअप वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर चालक को वाहन से बाहर निकाला। जितेंद्र कुमार (32) पुत्र बलवान सिंह निवासी अहरौली शेख, पुखरायां, कानपुर देहात पि