हरदोई: हरदोई पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख से अधिक की रकम पीड़ितों को कराई वापस
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2026 हरदोई के थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए सराहनीय कार्य किया है। मार्च 2026 के दौरान चार अलग-अलग पीड़ितों से हुई साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 11,00,335 रुपये की धनराशि वापस कराई है।साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पीड़ितों के बैंक खातों से धनराशि निकाल ली गई थी