धनसोई बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुनिल सेठ के पुत्र बिट्टू वर्मा की ज्वेलरी दुकान में 8-9 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।