जगदलपुर: वीर सावरकर भवन का होगा जीर्णोद्धार, महापौर ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
महापौर संजय पाण्डे ने एमआईसी सदस्य, पार्षदों व नगर निगम अधिकारियों के साथ शहर के वीर सावरकर भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वर्षों से भवन में किसी भी प्रकार का रखरखाव (मेंटेनेंस) नहीं किया गया, जिसके चलते कई खामियां सामने आईं।