जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। डॉ. रेहान खान के अनुसार, 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है।