गैरतगंज: गैरतगंज में मोहर्रम पर निकला जुलूस, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तहसील मुख्यालय गैरतगंज में मोहर्रम का पर्व श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर पहुंचा, जहां लोगों ने जगह-जगह खड़े होकर ताजियों का स्वागत किया। मोहर्रम के जुलूस के दौरान अखाड़ों के युवाओं न