रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र से भैंस चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 8, 2025 मंगलवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को एक भैंस और एक कटिया चोरी करने के आरोप में पकड़ा है। घटना तब सामने आई जब चोरी के दौरान पकड़े जाने पर आरोपी और उसके साथी ने वादी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।