लाडपुरा: कोटा में सूने मकान में लाखों की चोरी, परिवार झालावाड़ शादी में गया था, स्कूटी और वाशिंग मशीन में आग लगाई
Ladpura, Kota | Oct 30, 2025 कोटा के रंगबाड़ी इलाके में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश मकान का ताला तोड़ अंदर घुसे। नगदी व जेवर चुराए, जाते समय स्कूटी और वॉशिंग मशीन में आग लगा दी। घटना के समय पीड़ित परिवार रिश्तेदार के यहां शादी में झालावाड़ गया हुआ था।