कोटा: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दावा किया कि अंता उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी ने जिस व्यक्ति या पदाधिकारी को जहां दायित्व दिया है, वह उस हिसाब से उसका निर्वहन कर रहा है. बैरवा मंगलवार रात को कोटा दौरे पर आए थे. वे यहां सर्किट हाउस में ठहरे. बुधवार को उन्होंने कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व जिला अध्यक