धनघटा: मिशन शक्ति के ‘साथ-साथ कार्यक्रम’ से जुड़े आठ परिवारों के बीच धनघटा पिंक बूथ पर हुआ सुलह-समझौता
संतकबीरनगर,पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘साथ-साथ कार्यक्रम’ (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के तहत रविवार को थाना धनघटा के पिंक बूथ पर आठ पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पिंक बूथ प्रभारी उ