बंदगांव प्रखंड की हुडांगदा पंचायत के महतो देवगांव में बंदना पर्व के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसका समापन शुक्रवार शाम पांच बजे किया गया। समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति उपस्थित थी। इस मौके पर छऊ नृत्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य पेश किए। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।