अंबाह: पिता की पुण्यतिथि पर अंबाहके मुरैना तिराहा पर बेटों ने की जनसेवा, लगाया विशाल भंडारा
Ambah, Morena | Jun 4, 2026 अंबाह में समाजसेवी राजेश कपासिया और पार्षद अशोक कपासिया एवं उनके भाईयो ने अपने पिता स्व. अतर सिंह कपासिया की द्वितीय पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पिछड़ी बस्तियों के बच्चों को बिस्किट और फल वितरित किए गए। मुरैना तिराहे पर राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए शीतल पेयजल, भोजन वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।