पूरनपुर: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हर्षित मिश्रा के परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
पूरनपुर। हर्षित मिश्रा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार दोपहर एक बजे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद पूरनपुर पहुंचे और हर्षित मिश्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। मंत्री ने स्पष्ट कहा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।