गोइलकेरा स्थित हाई स्कूल मैदान में शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल क्रिकेट लीग का समापन रविवार शाम पांच बजे किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी उपस्थित थे। जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा और झामुमो नेता अकबर खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।