धौलपुर: बाड़ी रोड स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
सरल हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। हुसैनपुर निवासी उषा (21) पत्नी सत्यवीर को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए 25 हजार रुपए की मांग की।