धौलपुर: हाउसिंग बोर्ड में 40 फुट चौड़ाई के रास्ते को साफ करने के लिए चलाई गई जेसीबी
शुक्रवार को नगर परिषद धौलपुर की टीम ने शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर परिषद का दावा है कि यहां के निवासियों ने नालों के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है, जिसको हटाया गया है। लेकिन लोगों में चर्चा का विषय यह भी बना है कि आखिर नगर परिषद करना क्या चाहती है। क्या पूरे शहर में अतिक्रमण है। जहां भी कार्रवाई हुई, वहां भारी विरोध