धौलपुर: मनरूप का पुरा गांव में घर में सो रहे 21 वर्षीय युवक को सांप ने डसा, हुई मौत
बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मनरूप का पूरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सोते समय सांप के काटने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू पुत्र लखन कुशवाहा के रूप में हुई है, जो रात को खाना खाकर अपने घर में सो गया था। सुबह जब उसकी पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह अचेत अवस्था में मिला। परिजन तुरंत उसे बसेड़ी अस्पताल लेकर