जगदीशपुर: नगर के महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी के निधन के बाद शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जगदीशपुर नगर के सदर बाजार स्थित महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी के निधन के बाद आज शुक्रवार रात्रि में नगर के महावीर मंदिर के पास शोकसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोकसभा कार्यक्रम में मंदिर कमेटी से जुड़े लोग सहित अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए। मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।