नेमावर में इन दिनों भक्ति की गंगा बह रही है। संत श्री आत्माराम बाबा मेला समाधि स्थल पर आयोजित सात दिवसीय मां नर्मदा पुराण कथा मे सोमवार दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ । वृंदावन वाले भारती किशोरी दीदी के मुखारविंद से अमृतमयी वाणी में कथा का श्रवण करने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में भक्त यहाँ पहुँच रहे हैं।