भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी शुक्रवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय की उपस्थिति में दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।