खरौंधी: खरौंधी के बजरमरवा में वज्रपात से गाय समेत दो बैलों की मौत, पशुपालक को 60 हजार का नुकसान
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय और दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में पशुपालक आबिद अंसारी को लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आबिद अंसारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे घर के पास स्थित महुआ के पेड़ के नीचे गाय और दोनों बैलों को बांधा गया था। इसी दौरान हल्की बारिश श