भोगांव: भोगांव थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की की गई अपील
आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांति, सुरक्षा और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए थाना परिसर भोगांव में एक शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) राम कृष्ण द्विवेदी ने की।